देश में 39वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं आया कोई बदलाव
देश में आज 39वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है, इसके चलते आम जनता को ईंधन कीमतों के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली हुई है। 4 नवंबर को दीवाली के दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती के रूप में बदलाव हुआ था क्योंकि 3 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। उसके बाद से ही पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर पर है और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर पर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर पर है।
