राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से दिया इस्तीफा
राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच अशोक गहलोत सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इसका एलान मंत्रियों ने खुद नहीं किया, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन की तरफ से ये जानकारी दी गई है। अशोक गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शामिल है। राजस्थान सरकार के इन तीनों कद्दावर मंत्रियों का पत्ता कट गया है। गहलोत-पायलट की लड़ाई में इनकी कुर्सी चली गई है। दीवाली से पहले इसकी कोशिश भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। अब तीन मंत्रियों के इस्तीफों के बाद गहलोत मंत्रिमंडल में कुल 12 नए मंत्रियों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है, इसलिए माना जा रहा है कि गहलोत जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का एलान कर सकते हैं।
