आज गुजरात में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
( words)
पीएम मोदी आज गुजरात में चार जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। पीएम मोदी आज पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। बता दें गुजरात में उनकी कुल करीब 51 रैलियां होंगी। पीएम मोदी गुजरात में अब तक 16 रैलियां कर चुके है और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पहले तक वो 35 और रैलियां करेंगे। गौरतलब है कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।
