मुंबई में दो अज्ञात बदमाशों ने बैंक में घुसकर की लूटपाट, घटना में एक बैंककर्मी की हुई मौत
मुंबई में बीते रात दिन दहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने बैंक में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले में एक बैंक कर्मचारी की मौत भी हो गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने आए दो शख्स ने लोगों को डराने के लिए एक राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 8 टीमों का गठन किया और मामले में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दरअसल मामला दहिसर इलाके का है जहां दो अज्ञात लोग दोपहर करीब 3.30 बजे एसबीआई बैंक में घुसे और एक राउंड फायरिंग कर कई लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बता दें की घटना की पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
