दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, राजधानी में सख्त हुईं पाबंदियां
दिल्ली में नई पाबंदियों के बावजूद कोरोना की रफ्तार बेकाबू है। इसकी वजह के डीडीएमए ने मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी करते हुए कुछ और प्रतिबंधों को सख्त कर दिया है। डीडीएम की तरफ से मंगलवार की जारी नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जरूरी सेवाओं जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी प्राइवेट ऑफिस किए जाएंगे।सभी रेस्टुरेंट्स और बार बंद होंगे सिर्फ टेकवे की सुविधा ही रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को कोविड संक्रमितों के 19,166 नए दर्ज किए गए। राजधानी में कोविड के कुल 65,806 एक्टिव मरीज हैं। इन अंडरट्रीटमेंट लोगों में से 44,028 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे हैं जबकि 1912 अस्पताल में भर्ती हैं।
दिल्ली की जेलों में बंद 66 कैदी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 48 जेल स्टाफ भी कोविड पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर करीब 25 फीसदी तक पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल में कैदियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 114 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।
