दिल्ली से लेकर जम्मू तक फिर बदलेगा मौसम, 3 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना
( words)
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य कोहरे, बारिश और शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारतीय राज्यों में अगले 24 घंटे शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। आईएमडी ने कई क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अनुमान जाहिर किया है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 से 4 फरवरी तक बारिश समेत भारी बर्फबारी होने की आशंका जताई है। दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग का मानना है कि इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश नहीं होगी। लेकिन हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। IMD ने कहा कि यहां पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने के साथ सुबह-शाम अधिक ठंड होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, दिल्ली में 3 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
