हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम, तीन दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना
( words)
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश के कई मैदानी भागों में एक से तीन दिसंबर तक बारिश की संभावना है तो वहीं, मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र ने दो दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 30 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
