सोलन में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित
नौणी विश्वविद्यालय की शिमला स्टूडेंट एसोसियेशन के द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह (गेट टुगेदर) जेष्ठ का आयोजन होटल शगुन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुनील चौहान जी के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद कई सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ नृत्य-संगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमे नवागंतुक विद्यार्थियों ने बढ चढ़ के हिस्सा लिया और प्रतिभागियों में से प्रदर्शन के अनुसार मिस शिमला और मिस्टर शिमला का चयन किया गया। कार्यक्रम में डॉ गोपाल, डॉ एनसी शर्मा, एवम चंदर मोहन चौहान मौजूद रहे उन्होंने विद्यार्थीयो का मार्गदर्शन किया।
मौके पर डॉ बीएस डिल्टा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थी सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान में निपुण होना नहीं है, बल्कि देश, समाज व संस्कृति को भी समझना होता है। सांस्कृतिक गतिविधियां हमें एक-दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं।
कार्यक्रम में श्वेत सुनान्टा, विशांत सिंह मेहता, ईशान चौहान, एवम आश्रय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
