नए फीचर पर काम कर रहा व्हाट्सप्प, अब दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे व्हाट्सएप के मैसेज
WhatsApp अब एक ऐसे अपडेट पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप किसी मैसेज को दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ‘Delete for Everyone' फीचर की टाइमलाइन को दो दिन 12 घंटे तक बढ़ाने पर काम कर रहा है। फिलहाल डिलीट फॉर एवरीवन एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकेंड के लिए है। इसका फायदा यह होगा कि लोग लंबे समय बाद भी गलती से भेजे गए किसी मैसेज को सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे।
व्हाट्सप्प बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक डिलीट फॉर एवरीवन फीचर की नई टाइम लिमिट की टेस्टिंग व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.22.410 पर हो रहा है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप के मैसेज के डिलीट फॉर एवरीवन के लिए ढाई दिन का समय मिलेगा। इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि व्हाट्सएप नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप के मैसेज को सात दिनों बाद भी सभी के लिए डिलीट किया जा सकेगा, हालांकि यह अपडेट कब तक सभी के लिए जारी होगा, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
