आखिर नींबू की कीमतों में क्यों लगी है आग! यहां जानिए वजह
देशभर में नींबू की कीमतों (Lemon Price) के अचानक 300 रुपये प्रति किलोग्राम के पार चले जाने के बाद चारों तरफ हाहाकार मच गया है। टमाटर से लेकर हरी सब्जियों तक के दामों में वैसे तो इजाफ हुआ है लेकिन नींबू ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। सामान्य मार्केट में 10 रुपये का एक नींबू मिल रहा है वहीं 300 से 400 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा रहा है। दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित लगभग सभी राज्यों में यही स्थिति है। हालांकि एक सवाल सभी के मन में है कि नींबू की कीमतें अचानक क्यों बढ़ गई हैं? इन गर्मियों में ऐसा क्या हुआ है कि नींबू इतना महंगा हो गया है?
नींबू की देशभर में किल्लत हो गई है। सबसे बड़ी वजह यह है कि देश के जिन हिस्सों में नींबू का उत्पादन व्यापक स्तर पर होता है, वहां भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की मार की वजह से नींबू उत्पादन प्रभावित हुआ है। नींबू के फल शुरुआती दिनों में ही तबाह हो जा रहे हैं जिसकी वजह से उत्पादन पर बड़ा असर पड़ रहा है। तेज हवाओं और गर्मी की वजह से नींबू के फूल गिर जा रहे हैं जिसकी वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यह निम्बू महंगा होने का एक बड़ा कारण है। इसके अलावा निम्बू की डिमांड बहुत ज़ादा बढ़ गई है मगर सप्लाई बहुत काम है जो की निम्बू की कीमतों की बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है।
पेट्रोल डीजल की बढ़ते दाम
बताया जा रहा है कि इस बार फसल कम होने के साथ ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वाले नींबू की महंगाई के लिए डीजल के भाव भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से माल भाड़े में भी 15% की बढ़ोतरी हो गई है। इससे नींबू की कीमत पर दोगुना असर हुआ है।
