लोक गायकी के क्षेत्र में मीना राठौर ने बनाई अपनी अलग पहचान
इन कलाकारों को उनके सपने की उड़ाने भरने के कई अवसर प्राप्त हो रहें हैं
आज के समय में हर कलाकार सोशल मीडिया के जरिये बना रहा अपनी पहचान
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
लोक गायकी के क्षेत्र में मीना राठौर ने अपनी एक पहचान बनाई है। मीना राठौर ने पहले अलग-अलग चैनल्स के गाने गाए हैं और हिट भी हुए हैं। मीना राठौर के करियर की शुरुआत जगरातों में भजन गाने से हुई और कई एल्बम में मीना राठौर भजन भी गा चुकी हैं।
पढ़ाई में भी अव्वल
संगीत जगत में मीना ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, पढ़ाई के क्षेत्र में भी मीना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से 'एम ए' की संगीत में कर रही चुकी हैं।
हर किरदार को बखूबी निभा रही
मीना राठौर का गाना 'नाटी पानी हो' इन दिनों काफी धमाल मचा रहा है। संगीत के साथ मीना एक बच्चे की मां भी है, जो जिम्मेदारियां अपनी बखूबी निभा रही है और संगीत में भी एक अलग छाप छोड़ रही हैं।
चंबा के लोगों का मिल रहा सहयोग
बहरहाल एक दिन में ही इस लोकगीत को 13 हजार व्यू मिल चुके हैं और 15 दिनों में 35 हजार व्यूज पहुंच गए हैं। बताते चलें कि मीना राठौर उपमंडल सलूणी के छोटे से गांव सुंज की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में यह दूसरा लोकगीत गाया है। मीना राठौर कहती हैं कि लोकगीत जगत में उन्हें अब तक सभी का काफी सहयोग मिला है। आगे भी आने वाले समय मे सभी का साथ और आशीर्वाद इसी तरह चाहती हैं, ताकि जल्द ही अपने यूट्यूब चेन्नल के जरिये लोगों तक अपने लोक गीतों को पहुंचा सके। 'मीना राठौर ऑफिशियल' को लाइक, शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें।
