नूरपुर: भदरोआ में 51 ग्राम चिट्टा बरामद, घर की मालकिन हिरासत में
** पुलिस ने बताया महिला पर पहले से हिमाचल और पंजाब में पांच केस दर्ज
जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत उपमंडल इंदौरा के भदरोआ क्षेत्र में पुलिस ने एक रिहायशी मकान से 51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और मकान की मालकिन को हिरासत में लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भदरोआ स्थित एक घर पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और घर की मालकिन, अलका पत्नी राज कुमार, को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले से ही हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न पुलिस थानों में कुल पांच मामले दर्ज हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
