नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई; 10.18 ग्राम चिट्टे (हेरॉइन) के साथ पठानकोट का युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त।
नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार से 10.18 ग्राम चिट्टा/हेरॉइन बरामद की है।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA नूरपुर की टीम कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद थी। नाकाबंदी के दौरान टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पंजाब के एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10.18 ग्राम हेरॉइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (अपाचे, नंबर: PB 06 BA 1636) को अपने कब्जे में ले लिया है।
आरोपी की पहचान राजा, पुत्र जमाल सिंह, निवासी सराय मोहल्ला, गली नंबर 47, गांधी चौक, पठानकोट (पंजाब), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।
मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा संख्या 173/2026 धारा 21, 25 मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नूरपुर पुलिस द्वारा मामले की आगामी गहन जांच की जा रही है ताकि इसके अगले संपर्कों का पता लगाया जा सके।
