विकास खण्ड नालागढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्वाचन की अधिसूचना जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड नालागढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है। अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत गोल जमाला में ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत मितियां के वार्ड नम्बर-06 तथा ग्राम पंचायत बरूणा के वार्ड नम्बर-04 के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे। इसी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गागुवाल के वार्ड नम्बर-05 के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को सामुदायिक भवन गागुवाल में किए जा सकेंगे।
25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत घर तथा ग्राम पंचायत गागुवाल के लिए परिणाम की घोषणा सामुदायिक भवन गागुवाल में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
