मांगल में पंचायत सदस्यों को दिलाई गई शपथ
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत मांगल में पंचायत सदस्यों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी ने सभी नवनिर्वाचित 5 वार्ड के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से पंचायत सचिव मदन लाल, पंचायत प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम, ब्लॉक समिति सदस्य वनीता देवी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित वार्ड मेंबर निर्मला देवी, सुनीता ठाकुर, चंपा देवी, किरण वर्मा, देवी राम ने गोपनीयता की शपथ ली।
इस समारोह में मांगल के पूर्व प्रधान दीपचंद शर्मा, पूर्व प्रधान दीपलाल चौहान, पूर्व बीडीसी सुरेश ठाकुर, बागा करोग की नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्रा ठाकुर, उप प्रधान श्यामलाल चौहान, वार्ड मेंबर सुनीता देवी, अनीता देवी, रमा देवी, सुनील कुमार, प्रीतपाल, मस्तराम, ज्योति चौहान, पूर्व वार्ड मेंबर रामपाल वर्मा, चेतराम, जयराम ठाकुर, लीला देवी तथा टीए बलबीर सिंह, पंचायत सहायक पिंकी देवी, जीआरएस मनोहर लाल शर्मा, आंगनवाड़ी भलग की कार्यकर्ता चंचला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नर्मदा देवी, कांता देवी,मीना कुमारी, प्रवेश कुमारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुदेश शर्मा, सरोज अवस्थी, विद्या देवी, पंचायत चौकीदार केयर सिंह शर्मा, बलदेव सहित ग्राम पंचायत मांगल की समस्त जनता ने समारोह में अपनी उपस्थिति दी तथा नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
