ग्राम पंचायत बागा में शपथ ग्रहण समाहरोह का आयोजन
दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत बागा (करोग) की नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्रा देवी पंवर, उप-प्रधान श्याम लाल चौहान ने पंचायत के सभी सातों वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान पंचायत प्रधान, उप प्रधान एवं बीडीसी सदस्य ने समस्त उपस्थित जनता एवं समस्त बागा करोग पंचायत की जनता से आग्रह किया कि आप सब बनी पंचायत में सहयोग करेंगे ताकि इस पंचायत के समस्त वार्डों का समग्र विकास किया जा सके। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नयी पंचायत के सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रधान उप-प्रधान एवं सदस्गणो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौक़े पर प्रधान सुरेंद्रा देवी पंवर, उप-प्रधान श्याम लाल चौहान, बीडीसी सदस्य बनीता चौहान, वार्ड सदस्य गीता देवी, अनीता देवी, ज्योति चौहान, रमा ठाकुर, प्रीत भट्ट, मस्त राम, सुशांत चौहान, पूर्व मांगल पंचायत के प्रधान दीप चंद शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य हवाणी कोल राम पाल शर्मा, पूर्व प्रधान एवं पूर्व बीडीसी सदस्य दीप लाल चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुख देई चौहान, आदर्श महिला मंडल की सदस्यगण, महिला मंडल कोल की प्रधान पवना देवी एवं अन्य सदस्य, पंचायत सचिव मदनलाल, जीआरएस मनोहर लाल, तकनीकी सहायक बलवीर, प्रताप सिंह कौंडल, लाल मन पंवर, हंसराज चौहान, रुप लाल चौहान, बाबु राम पंवर, आनंद सिंह नेगी, धनी राम ठाकुर, श्याम लाल, मस्त राम, तेजस्वी, प्रकाश नेगी, नीम चंद चौहान, हिरु राम चौहान, अध्यक्ष मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा सहित पंचायत के लोग मौजूद रहे।
