टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और मेडल, चीन की खिलाड़ी को हरा कर पीवी सिंधु ने जीता कांस्य
( words)
पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया है। सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में चीन की शटलर बिंगजिआओ पर जीत दर्ज की है।