भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
( words)
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने शानदार गोल दागा। दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय टीम ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए दुनिया की नंबर-2 ऑस्ट्रेलिया को हराया और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। भारत अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रहा है। मास्को (1980) के 36 साल के बाद उसने रियो ओलंपिक (2016) के लिए क्वालीफाई किया था। मास्को ओलंपिक में महिला हॉकी टूर्नामेंट 25 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चला था। इसमें सिर्फ छह टीमों ने हिस्सा लिया था।