टोक्यो ओलंपिकः सेमीफाइनल में बेल्जियम से 5-2 से हारी भारतीय हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक में आज भारत और बेल्जियम के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। ये मैच बेल्जियम ने 5-2 से अपने नाम कर लिया है और फाइनल में अपनी जगह बना ली है। हॉकी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच आज दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा। इनमें से जो जीतेगी वह फाइनल में बेल्जियम के साथ भिड़ेगी। वहीं जो टीम हारेगी उसका मुकाबला भारत के साथ पांच अगस्त को खेला जाएगा। बेल्जियम के हाथों मिली 5-2 से हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है। टोक्यो ओलंपिक में हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। वंही टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए बेहद खराब रहा है। जहां पहले भारतीय हॉकी टीम को बेल्जियम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी वहीं कुश्ती में भी सोनम मलिक को मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू से हार का सामना करना पड़ा है।