जोगिंद्रनगर : 22 फरवरी को रोटरी क्लब महान हस्तियों को करेगा सम्मानित
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
रोटरी क्लब की एक महत्व पूर्ण बैठक रोटरी दफ्तर में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर भाग चंद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य मुद्दा 22 फरवरी को रोटरी जिला 3070 के गवर्नर रोटेरियन डॉक्टर उपेंद्र सिंह घई के रोटरी क्लब जोगिंदरनगर के आगमन पर चर्चा हुई। रोटरी जिला 3070 के गवर्नर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचेंगे, सबसे पहले वो स्थानीय अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर की बच्चियों को लगने वाली दूसरी डोज का शुभारंभ करेंगे, उसके बाद रोटरी ऑफिस में रोटेरियन की बैठक लेंगे। तत्पश्चात क्लब के सारे कागजात का अवलोकन करने के बाद होटल अंश दीप में अपनी ऑफिशियल विजिट के लिए जाएंगे। होटल अंश दीप में रोटेरियन और उनके परिवार ब अन्य गणमान्य लोगों के साथ रोटरी के बारे बताएंगे।
इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी रोटेरियन अरविंदर घई, डॉक्टर नरिंदर पॉल, रोटरी जिला के प्रशासनिक सचिव रोटेरियन धर्मेंद्र राणा और रोटेरियन सहायक जिला गवर्नर सरोज शर्मा की रोटरी क्लब के इंचार्ज हैं भी जिला गवर्नर के साथ होंगे, इस कार्यक्रम में कुछ ऐसे लोगों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर भाग चंद ठाकुर के अलावा, अजय ठाकुर, ज्ञान चंद बरवाल, अनिल चौहान,प्यार चंद महंत, अमर सिंह जसवाल, सुशील पठनिया, डॉक्टर चंदर भूषण शर्मा, राकेश ठाकुर, विनोद राठौर, विजय जमवाल, प्रदीप शर्मा, डॉक्टर शशि कुमार सकलानी , अंकुश ठाकुर, रंजीत चंद कटोच, अश्वनी सोनी और राकेश धरवाल ने भाग लिया।
