रिवालसर स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन
( words)
अजय सूर्या। रिवालसर
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रिवालसर झील परिसर की साफ-सफाई की तथा विद्यालय परिसर में स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की। रिवालसर बाजार में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस एनएसएस के विशेष शिविर में 95 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को अल्पाहार दिया गया।
