मंडी : एकमुश्त निपटान योजना अब 3 जून 2023 तक चलेगी-नीलम
अजय सूर्या। मंडी
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम मंडी में नीलम कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास निगम के लाभार्थियों के लिए एकमुश्त निपटान योजना 29 जनवरी, 2021 से 28 जनवरी, 2022 तक आरंभ की गई थी। इसे अब 3 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी, 2022 तक योजन के तहत जिला के कुल 76 लाभार्थी लाभान्वित हुए तथा उनका 71 लाख 61 हजार का ब्याज माफ किया गया। योजना के अंतर्गत राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से मार्जिन मनी ऋण योजना के तहत ऋणी लाभार्थी का पूरा मूलधन व ब्याज माफ किया जाएगा।
इससे जिला के 1227 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। हस्तशिल्प विकास योजना, अंबेदकर लघु ऋण योजना तथा भू-राजस्व के तहत 298 ऋणी लाभार्थियों का भी ब्याज व दंड ब्याज माफ किया जाएगा। नीलम कुमारी ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा वितिय वर्ष 1980-81 से 23 जनवरी, 2015 तक के लाभान्वित ऋणी लाभार्थियों को योजना से संबंधित उनके बकाया ऋण राशि की जानकारी नोटिस के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने समस्त ऋणी लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय अवधि में उनके मंडी कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।
