दाड़लाघाट : मांगल स्कूल में हुआ दो दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में दो दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने किया, जबकि समापन पंचायत उपप्रधान सीताराम द्वारा किया गया। इस मौके पर खेल उत्सव में अंतर सदन कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ छात्र वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल्पना सदन, वरिष्ठ छात्रा कबड्डी में कलाम सदन, वरिष्ठ कबड्डी में रमन सदन, कनिष्ठ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कलाम सदन, कनिष्ठ कबड्डी कलाम सदन विजेता रही, जबकि कलाम सदन ओवरआल विजेता रहा।
इस अवसर पर सभी लोगों ने अपनी भागीदारी के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी दीतू राम ठाकुर ने आए सभी लोगों के लिए जलपान का आयोजन किया। प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ने 5100 रुपए, दीतु राम, धर्माराम ने 1100 व एसएमसी प्रधान राकेश द्वारा 2100 रूपए की धनराशि विद्यालय के विकास हेतु दान की गई। इस माैके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए खेल को जीवन में महत्व के रूप में बताया गया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, सीता राम, राकेश चौहान, सुरेंद्र शर्मा व योग प्रशिक्षक रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
