पच्छाद कांग्रेस कमेटी ग्राम स्तर पर चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, किसानो को किया जाएगा जागरूक
देश के किसानों के हितों पर डाका डालने वाले एवं किसान विरोधी कानून के खिलाफ आगामी 3 अक्टूबर से पच्छाद कांग्रेस कमेटी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। जहाँ यह अभियान 2 अक्टूबर से शिमला से आरंभ होगा वहीं पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में राजगढ़ से होगा। यह जानकारी राजगढ़ नगर पंचयात के पूर्व अध्यक्ष व् पच्छाद कोंग्रेस के कोषाध्यक्ष दिनेश आर्य ने देते हुए बताया की इसका शुभारंभ यहां प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर करेंगे, जबकि पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा अध्यक्षता करेंगे।
दिनेश आर्य ने बताया कि देश के किसानों के हितों के खिलाफ केंद्र सरकार ने जबर्दस्ती यह कानून लाया है जिससे किसानों में अपने जीवनोंयापन के लिए चिंता सता रही है। पूरे देश मे इस काले कानून के खिलाफ किसान आवाज उठा रहे है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है। इस कानून को तुरंत वापस लिए जाने के लिए देश के किसान आंदोलन की राह पर है। इस कानून के चलते देश की रीढ़ किसानों को उनके उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को ही खत्म कर दिया गया है और बड़े पूंजी पतियों के हाथों किसानों के हित गिरवी हो जाएंगे। संसद में बिना किसी चर्चा के पारित किया जाना अपने आप मे मोदी सरकार की मंशा को जाहिर कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस कानून को निरस्त करने लिए पूर्ण देश मे आंदोलन चला रही है। इसी क्रम में हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया जा रहा है। यह अभियान ग्राम स्तर तक चलेगा और किसानों को उनके हितों की रक्षा के लिए जागृत किया जाएगा।