दाड़लाघाट : पंचायत धुन्दन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
( words)
पंचायत धुन्दन में पंचायत स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान शंकुतला शर्मा ने की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पर्यवेक्षिका वृत्त भराड़ीघाट धर्मी देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर मुहिम आंदोलन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों को बधाई पत्र दिया गया तथा सभी को इस योजना बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उर्मिला कपिल, जीवनलता, मंजू, मीना, रामकली, शकुंतला, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
