नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को पंचायत प्रधान ने दिलाई शपथ
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की पहली बैठक पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीसी सदस्य सोमा कौंडल विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान बंशी राम भाटिया ने बैठक में उपस्थित पंचायत सदस्यों व स्थानीय लोगों का पहुँचने पर आभार जताया। उन्होंने बीडीसी सदस्य,उपप्रधान व विभिन्न वार्डो से उपस्थित पंचायत सदस्यों को नवनिर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को सुचारू रूप से सभी का सहयोग का होना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायत के पिछले कार्यकाल में हुए कार्य व आगे होने वाले कार्य निरंतर प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व में पंचायत प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला व स्थानीय ग्रामीणों से भी सहयोग करने की अपेक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों से आये गणमान्य ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के पास अपने अपने सुझाव रखे।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान बंशीराम भाटिया,उपप्रधान हेमराज, बीडीसी सदस्य सोमा कौंडल, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, पंचायत सदस्य नेम चंद, मस्तराम, ललित गौतम, उमेश महेश्वर, अमरा देवी, पिंकी देवी, विमला, कांता, अनुराधा, शारदा ठाकुर, लाला शंकर, मुकेश शुक्ला, खेमराज, मोहन ठाकुर, धनीराम चौधरी, गणपत भाटिया, कमरचन्द, तुलसी राम, दीपक गजपति, जगदीश्वर शुक्ला, बलिराम शर्मा, सचिव धनीराम, सिलाई अध्यापिका मीरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
