शपथ लेने से पूर्व पंचायत प्रधान और उप प्रधान ने किया विकास कार्य का शुभारंभ
( words)
ग्राम पंचायत मांगल के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान मांगल उर्मिला रघुवंशी और उप प्रधान सीता राम ने शपथ लेने से पूर्व पंचायत के विकास कार्य का शुभारंभ किया। राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में बहुत वर्षो से रोड की सुविधा नहीं थी, जिसकी शुरुआत नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने की। इस दौरान समस्त ग्रामीणों ने गांव के रास्तों में उगी झाड़ियों को काटा और आसपास की साफ सफाई की गई ताकि गांव में किसी भी तरह की कोई बीमारियां न हो।
इस दौरान सोमा देवी, अंजू देवी, सांता देवी, नीना देवी, डॉ रमेश, धनी राम, संत राम, श्याम लाल, कुलदीप, हिरा लाल, बलदेव, करन, राम लाल, दितु राम, प्रेम लाल, लाल मन, बृज लाल, चुनी लाल, संजय कुमार इत्यादि ने सहयोग किया।
