पंचरुखी : जीएवी स्कूल सलियाणा ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
जीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलियाणा का 100वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डॉ. हरविंदर देव ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉक्टर निताशा भी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अश्विनी शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, स्टाफ व अन्य ने विद्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
स्कूल के बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके आए हुए लोगों का मन मोह लिया। डॉक्टर हरविंदर देव ने विद्यालय के लिए 51000 रुपये दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य से अनिल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस कार्यक्रम में रविंद्र शर्मा संतोष शर्मा सुरेंद्र शर्मा मस्तराम भूरिया सरवन व्यास आदि लोगों ने भाग लिया। अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
