पंचरुखी : आईटीआई सलियाणा के छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही
( words)
धर्मशाला के तपोवन में चल रही 14वीं विधानसभा के चौथे सत्र के तीसरे दिन आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलियाणा के 40 छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इन प्रशिक्षणार्थियों ने लोकतंत्र की विभिन्न परम्पराओं और सदन की कार्यवाही की वारिकियों को विस्तार से समझा। प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने चेयरमैन सुरेश ठाकुर का इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आभार जताया। क्षेत्र के नवनियुक्त युवा मंत्री यादविंदर गोमा ने इन प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात करके इनका हौसला बढ़ाया व विधानसभा के कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
