मंडी : दुनिया काे अलविदा कह गए पंडित सुखराम
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी
आप सभी को बड़े ही दुःखी मन से सूचित कर रहा हूं कि हम सबके प्रिय पंडित सुखरामजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात करीब एक बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में फिर से दिल का दौरा पड़ा और इस कारण उनका देहांत हो गया है। आज पंडित सुखरामजी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। कल 11 बजे सेरी मंच पर अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। पंडित जी के जाने से सिर्फ हमारे परिवार को ही नहीं, बल्कि मंडी सदर और पूरे प्रदेश को भारी आघात पहुंचा है।
उन्हें संचार क्रांति का मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। उन्होंने हमेशा पूरे प्रदेश को एक समान दृष्टि से देखा और विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। पंडित जी ने प्रदेश के विकास में जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। आप हमेशा हमारे और प्रदेश सहित देश भर के लोगों के दिलों में रहोगे। आपके द्वारा लाई गई संचार क्रांति देश को हमेशा एक नई दिशा देती रहेगी। यह जानकारी विधायक मंडी सदर अनिल शर्मा ने दी।
