कुनिहार : पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार ने एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व महासचिव को किया सम्मानित
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार यूनिट के पूर्व प्रधान व महासचिव प्रेम राजपूत को कई वर्षों तक एसोसिएशन के लिए बेहतरीन सेवाएं देने के लिए कुनिहार यूनिट के प्रधान जगदीश सिंह, पदाधिकारी धनीराम तनवर, मनसाराम पाठक, प्रेम पंवर व डीएन परिहार ने उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूनिट के प्रेस सचिव धनीराम तनवर ने बताया कि लगभग 40-45 साल पहले पूरे हिमाचल में पहली पेंशनर यूनिट कुनिहार में बनी थी। इससे पहले कोई भी पेंशनर यूनिट नही होती थी। उस समय प्रेम राजपुत ने महासचिव का कार्य संभाला था। इस पद पर कई वर्षों तक बेहतरीन सेवाएं दी तथा बाद में यूनिट के प्रधान पद पर भी इन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और यूनिट का बिस्तार कर पेंशनरों के हित मे कई सराहनीय कार्य किए।
