बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुफा के लिए जत्था रवाना
कुनिहार। कुम्हाली से बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुफा के लिए पैदल यात्रा का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। हर वर्ष 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलने वाली यह यात्रा इस बार कोरोना महामारी के चलते प्रसासनिक दिशा निर्देशों के कारण 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक होगी।
यात्रा के संचालक रवि कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पैदल यात्रियों का जत्था गड़खल व मनलोग कलां के बाबा के आशीर्वाद से आज बाबा के झंडे के साथ प्रसासन की अनुमति से गुफा के लिए रवाना हुआ। कुनिहार पहुंचने पर बाबा के भक्तों ने बाबा के झण्डे का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। यात्रा कुनिहार बाजार से होती हुई शिव ताण्डव गुफा कुनिहार पहुंची जँहा बाबा के भक्त देशराज पूरी, अमरीश ठाकुर, देव व समिति सदस्यों ने सभी यात्रीयों को जल पान की व्यवस्था की। जल पान कर यात्रा अपने अगले पड़ाव गड़खल के लिए आगे बढ़ी। यात्रा में रवि कुमार, कुकी, हरीश, ललित, दीपक, रमण, ओमप्रकाश, अमित, सूरज, सुनील, अर्जुन, पपन, जगदीश आदि शामिल है।
