जाेगिंद्रनगर : हिमाचल की जनता सरकार नहीं रिवाज बदलने के लिए आतुर-प्रकाश राणा
क्रान्ति सूद। जाेगिंद्रनगर
ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा से अधिवक्ता पंकज भारती सेखावत की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री की पंचायत नेरघरवासड़ा से सैकड़ों युवाओं व मातृ शक्ति ने विधायक प्रकाश राणा के निजि कार्यालय गोलवां पहुंचे और आगामी विस चुनावों के लिए विधायक प्रकाश राणा को अपना समर्थन सौंपा। विधायक के निजी सचिव ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने विधायक की कार्यशैली में भरोसा किया, उनके निजी कार्यालय गोलवां पहुंच कर अपना समर्थन सौंपा। इस अवसर विधायक प्रकाश राणा ने अपने निजी कार्यालय गोलवां पहुंचने पर व आगामी विस चुनावों के लिए समर्थन देने के लिए सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता विकास को महत्व दे रही है। आए दिन विभिन पंचायतों से शिष्टमंडल अपना समर्थन उन्हें सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। शायद ही क्षेत्र का कोई व्यक्ति, पंचायत जनप्रतिनिधि या फिर कोई कर्मचारी-अधिकारी ऐसा होगा, जिसका उन्होंने काम न किया हो। सभी के काम करने की कोशिश उनके द्वारा की गई है, परंतु कई बार कुछ काम नहीं भी होते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मातृ शक्ति को मान-सम्मान दिया। सभी पंचायतों को एक समान दृष्टि से देखा व एक समान निधि हर पंचायत के विकास कार्यों के लिए आबंटित की है। आज जोगिंद्रनगर में जो भी विकास कार्य हुए या चल रहे हैं, उसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्रिमंडल के सदस्यों का आभार प्रकट किया। जिन्होंने जोगिंदर नगर विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझा और उन्हें पूर्ण करने के लिए अपना सहयोग दिया। राणा ने कहा कि अब उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। जिन्होंने उनपर भरोसा किया व भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।
उन्होंने कहा कि वे दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं। आज यह उसी का नतीजा है,कि क्षेत्र के युवा, मातृ शक्ति व बड़े-बजुर्ग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे पहले उनके क्षेत्र की जनता है और अपनी जनता के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करना ही राणा का एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की जनता भी इस बात को भली-भांति समझ रही है कि हिमाचल के इतिहास में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 68 विधासभा क्षेत्रों का दौरा किया और हर विस क्षेत्र को डेढ़-दो सौ करोड़ की सौगातें प्रदान की। इसीलिए आज हिमाचल की जनता सरकार नहीं रिवाज बदलने के लिए आतुर हैं।