विकास खंड कुनिहार में मतदान को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, 1798 व्यक्तियों ने किया मताधिकार का प्रयोग
अर्की दाड़लाघाट में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में मतदान की शुरुआत आज से हो गई है। प्रथम चरण में आज 1227 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट,दानोघाट,बागा करोग,क्यारड,धुन्दन,ग्याणा,सेवड़ा चंडी,हनुमान बड़ोग व आसपास की पंचायतो में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लम्बी कतारें नजर आई। कोरोना के चलते मतदान के दौरान सभी नियमो का पालन किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग मास्क व अन्य सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करवाया जा रहा है। युवा मतदाताओं में भी काफी जोश दिखाई दिया। इस दौरान मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण चलता रहा। उसके उपरांत शाम के समय इन पंचायतों में नतीजे घोषित होंगे। इस दौरान दाड़लाघाट पंचायत से 1798 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 912 पुरुषों तथा 886 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।