छन्नी में छापामारी कर पुलिस ने 10 हजार लीटर कच्ची लहन की नष्ट
पुलिस जिला नुरपुर के अन्तर्गत आते थाना डमटाल पुलिस द्वारा छन्नी में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई, पुलिस द्वारा छन्नी में छापामारी कर 10 हजार लीटर कच्ची लहन बरामद कर नष्ट की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दौरान लगी आचार संहिता के दौरान 16 मार्च से 19 मई तक की अवधि के दौरान पुलिस जिला नुरपुर द्वारा आते विभिन्न थानों में अब तक हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7,07,050 मिलीलीटर अवैध शराब 9,17,250 मिलीलीटर देशी शराब, 11,50,650 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब 2,27,500 मिलीलीटर बीयर, 3280 लीटर स्प्रिट व 9,09,450 रुपए नकदी बरामद करने में सफल रही है। इसके अलावा 99730 लीटर कच्ची लहन को बरामद कर नष्ट करने में सफलता प्राप्त कर चुकी है। इसके तहत 27, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 12 व गैम्बलिंग एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह पुलिस ज़िला बद्दी में भी 2350 लीटर से अधिक अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थ भी पकड़े गए हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, सोलन डॉ. पूनम बंसल, कसौली नारायण सिंह चौहान, अर्की यादविंदर पाल, बीबीएनडीए की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रिया नागटा, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के उपरांत सामान्य पर्यवेक्षक ने राजकीय डिग्री कॉलेज सोलन में स्थापित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
