पद्धर: बीमार बुजुर्ग के लिए मसीहा बन गया पद्धर पुलिस का जवान
पद्धर : उपमंडल पद्धर में पुलिस विभाग का एक जवान कांस्टेबल कर्म चंद उर्फ करमु ने पद्धर पुलिस थाने का नाम ऊँचा कर दिया।जानकारी के अनुसार पद्धर अस्पताल के बाहर एक वृद्ध व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और उस बुर्जुग व्यक्ति की तबियत इतनी खराब थी कि वो उठने में असमर्थ था, उसके साथ आए घर से लड़का बुजुर्ग को उठा नही पा रहा था। हालांकि आसपास लोग तो थे लेकिन देखते ही रहे। पद्धर पुलिस का जवान कोंस्टेबल कर्म सिंह ने बुजुर्ग की हालत को देखते हुए तुरन्त अपनी पीठ में उठाकर पद्धर अस्पताल की ऊपर की मंजिल में बेड तक पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी पुलिस जवान की जमकर तारीफ की। बीएमओ पद्धर विनय कुमार, डॉ आस्था, डॉ अमरीक सिंह, ने कहा कि ऐसे व्यक्ति बहुत कम मिलते है जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते है।
डीएसपी पद्धर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पद्धर पुलिस थाने में तैनात जवान कर्म चंद उर्फ करमु ने सराहनीय कार्य किया है जो उसका कर्तव्य भी बनता था और उसने किया भी। उन्होंने कहा की कर्म चंद अपने कार्य को बहुत ही निष्ठापूर्वक निभाता है।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने भी पद्धर पुलिस के इस जवान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सभी जवान हमेशा ही ऐसा कार्य करने से पीछे न रहे ,किसी की भी सहायता करना हमारा कर्तव्य बनता है।