जयराम ठाकुर बोलते कम है लेकिन उनका काम बोलता है : नड्डा
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित हैं। ऐसे में दोनों राजनैतिक दल अपनी जमीन को मजबूत करने में जुटे है और आप ने हिमाचल की सियासत में उबाल ला दिया है। वहीं बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के हिमाचल दौरे के बाद सियासी हलचल तेज़ हो गयी है। बीते दिनों नड्डा ने शिमला में विधानसभा से पीटरहॉफ तक रोड़ शो किया और पीटरहॉफ में जनसभा कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरकर विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी चार राज्यो में फिर से स्थापित हुई है। मोदी की नीतियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के आंसू पोछे है। कांग्रेस की यूपी में 399 में से 387 सीटों पर जमानत जब्त हुई है। वन्ही आप की सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी उत्तराखंड में सरकार हमारी है अब हिमाचल की बारी है। कांग्रेस ने प्रदेश में लंबे समय तक शासन किया और जनता का हक छीना है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद हिमाचल का हक मिला है। केंद्र की स्कीमों में 90:10 का रेशों अब हिमाचल को मिल रहा है। हिमाचल को बीजेपी ने देने का कॉंग्रेस ने लेने का काम किया। पांच सालों में प्रदेश में 6384 किलोमीटर सड़के बनी है। नड्डा ने कहा कि जयराम शरीफ है बोलते कम है काम ज्यादा करते हैं। वैक्सीनेशन में हिमाचल जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नम्बर एक पर आया। नड्डा ने जयराम सरकार की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। मोदी ने देश मे राजनीति की संस्कृति बदल दी है। यूक्रेन से 23 हजार बच्चों को सकुशल देश वापिस लाया है। दूसरी बीमारियों के टिक्के में दशकों लग जाते थे तो मोदी के नेतृत्व में 9 महीने में कोरोना का टीका तैयार किया गया है।अब हिमाचल में फिर से बीजेपी का परचम लहराना है। विरोधी पार्टियों के पास न नेता है न नेतृत्व न ही नियत। हमारे पास नेता भी है नेतृत्व भी है। हमे अपने कामों को जनता तक ले जाना है।
रिवाज टूटेगा और मिशन रिपीट होगा : जयराम ठाकुर
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिशन रिपीट को लेकर कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है जो पार्टी में कार्यकर्ताओं के महत्व, सम्मान व समर्पण के कारण हुआ और इसके लिए कार्यकर्ता के रूप में अपने संघर्ष से उठे नड्डा के प्रयासों से संभव हुआ है। छोटा राज्य होने के बावजूद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अनुराग ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है और प्रधानमंत्री का हिमाचल के लिए अपनापन हमेशा रहा। हिमाचल प्रदेश ने भी अनेक प्रकार से संघर्ष कर विकास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश में भाजपा ने सरकार रिपीट नहीं होने का रिवाज बदल दिया है और आने वाले समय में हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी और इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार नड्डा के नेतृत्व में सरकार रिपीट करेंगे और इसके लिए हर संभव मेहनत करेगे।
