पंचायती राज संस्थाओं के लिए धर्मपुर विकास खण्ड में प्रथम चरण में 02.00 बजे तक हुआ 69 प्रतिशत मतदान
( words)
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 69 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। धर्मपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 15 ग्राम पंचायतों में कुल 15870 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
