पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में प्रथम चरण में 02.00 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान हो रहा है। दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 16732 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 8471 पुरूषों तथा 8261 महिलएं शामिल है।