पंचायती राज संस्था चुनाव के द्वितीय चरण में 19 जनवरी को सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में कल होगा मतदान, जानिए कहां कितने लोग करेंगे मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों में से 13 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में लगभग 15716 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 7911 पुरूष तथा 7805 महिलाएं हैं।
के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत मशीवर में कुल 1190 मतदाता हैं, जिनमें 597 पुरूष तथा 593 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत देवठी में कुल 944 मतदाता हैं, जिनमें 481 पुरूष तथा 463 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सन्होल में कुल 1258 मतदाता हैं, जिनमें 638 पुरूष तथा 620 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत आंजी में कुल 710 मतदाता हैं, जिनमें 371 पुरूष तथा 339 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अन्हेच में कुल 1302 मतदाता हैं, जिनमें 649 पुरूष तथा 653 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नेरी कलां में कुल 825 मतदाता हैं, जिनमें 441 पुरूष तथा 384 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पडग में कुल 1368 मतदाता हैं, जिनमें 670 पुरूष तथा 698 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शड़याणा में कुल 1380 मतदाता हैं, जिनमें 669 पुरूष तथा 711 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बसाल में कुल 1192 मतदाता हैं, जिनमें 571 पुरूष तथा 621 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में कुल 1367 मतदाता हैं, जिनमें 693 पुरूष तथा 674 महिलाएं हैं।
के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत भारती में कुल 1160 मतदाता हैं, जिनमें 602 पुरूष तथा 558 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चेवा में कुल 1716 मतदाता हैं, जिनमें 858 पुरूष तथा 858 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शमरोड़ में कुल 1304 मतदाता हैं, जिनमें 671 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।