पंचायती राज संस्था चुनाव के द्वितीय चरण में 19 जनवरी को धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में कल होगा मतदान, जानिए कहां कितने लोग करेंगे मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 44 ग्राम पंचायतों में से 15 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीत नगर तथा जाबली में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में लगभग 21950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 11333 पुरूष तथा 10617 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत टकसाल में लगभग 3914 मतदाता हैं जिनमें 2185 पुरूष तथा 1729 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत प्राथा में लगभग 930 मतदाता हैं जिनमें 481 पुरूष तथा 449 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में लगभग 1258 मतदाता हैं जिनमें 640 पुरूष तथा 618 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मंदेसर में लगभग 925 मतदाता हैं, जिनमें 465 पुरूष तथा 460 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत केंडोल में लगभग 718 मतदाता हैं, जिनमें 373 पुरूष तथा 345 महिलाएं हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बडलग में लगभग 1782 मतदाता हैं, जिनमें 880 पुरूष तथा 902 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कालूझण्डा में लगभग 1954 मतदाता हैं, जिनमें 981 पुरूष तथा 973 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत घडसी में लगभग 1030 मतदाता हैं, जिनमें 484 पुरूष तथा 546 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हुडंग में लगभग 1223 मतदाता हैं, जिनमें 610 पुरूष तथा 613 महिलाएं हैं।
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत बारियां में लगभग 1685 मतदाता हैं, जिनमें 879 पुरूष तथा 806 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सनवारा में लगभग 1311 मतदाता हैं, जिनमें 664 पुरूष तथा 647 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नाहरी में लगभग 1254 मतदाता हैं, जिनमें 635 पुरूष तथा 619 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चामों में लगभग 886 मतदाता हैं, जिनमें 455 पुरूष तथा 431 महिलाएं हैं।उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत जगजीत नगर में लगभग 1375 मतदाता हैं, जिनमें 716 पुरूष तथा 659 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जाबली में लगभग 1705 मतदाता हैं, जिनमें 885 पुरूष तथा 820 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।