कुनिहार विकास खण्ड की 18 ग्राम पंचायतों में कल होगी वोटिंग
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय एवं अन्तिम चरण में सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 56 ग्राम पंचायतों में से 18 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
केसी चमन ने कहा कि तृतीय चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 18 ग्राम पंचायतों में लगभग 21906 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 11046 पुरूष तथा 10860 महिला मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डूमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण तथा सरली में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कशलोग में लगभग 968 मतदाता हैं। इनमें 500 महिलाएं तथा 468 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत कोटलू में लगभग 744 मतदाता हैं। इपमें 374 पुरूष तथा 370 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चाखड़ में 1349 मतदाता हैं। इनमें 697 पुरूष तथा 652 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत संघोई में 556 पुरूषों तथा 548 महिलाओं के साथ कुल 1104 मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत दावंटी में लगभग 1118 मतदाता हैं। इनमें 569 पुरूष तथा 549 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा में 584 पुरूषों तथा 565 महिलाओं के साथ लगभग 1149 मतदाता हैं।
केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत कुनिहार में लगभग 2573 मतदाता हैं। इनमें 1296 महिलाएं तथा 1277 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत बखालग में 893 महिलाओं तथा 877 पुरूषों के साथ लगभग 1770 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत पारनु में लगभग 1733 मतदाता हैं। इनमें 869 महिलाएं तथा 864 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत डूमैहर में लगभग 1969 मतदाता हैं। इनमें 1001 पुरूष तथा 968 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बरायली में लगभग 826 मतदाता हैं। इनमें 414 महिलाएं तथा 412 पुरूष हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बड़ोग में 565 महिलाआंे तथा 554 पुरूषों के साथ लगभग 1119 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बेरल में लगभग 714 मतदाता हैं। इनमें 396 पुरूष तथा 318 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत दधोगी में लगभग 892 मतदाता हैं। इनमें 449 पुरूष तथा 443 महिला मतदाता हैं।
केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत देवरा में लगभग 1333 मतदाता हैं। इनमें 672 पुरूष तथा 661 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत मटेरनी में 501 पुरूषों तथा 468 महिला मतदाताओं के साथ लगभग 969 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत सानण में लगभग 985 मतदाता हैं। इनमें 499 महिलाएं तथा 486 पुरूष हैं। ग्राम पंचायत सरली में लगभग 591 मतदाता हैं। इनमें 309 पुरूष तथा 282 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने और विकास प्रक्रिया में सत्त भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाएं।