नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 77 ग्राम पंचायतों में से 26 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में लगभग 42158 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 21838 पुरूष तथा 20320 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा।
के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत बारियां में लगभग 1764 मतदाता हैं। इनमें 922 पुरूष तथा 842 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बवासनी में लगभग 1850 मतदाता हैं जिनमें से 972 पुरूष तथा 878 महिलाएं हैं।
ग्राम पंचायत बघेरी में लगभग 1557 मतदाता हैं। इनमें 774 पुरूष तथा 783 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भटोलीकलां में लगभग 3253 मतदाता हैं, जिनमें से 1704 पुरूष तथा 1549 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत धरमाणा में लगभग 1176 मतदाता हैं जिनमें से 604 पुरूष तथा 572 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत दिग्गल में लगभग 1388 मतदाता हैं जिनमें से 684 पुरूष तथा 704 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गागुवाल में लगभग 1260 मतदाता हैं जिनमें से 671 पुरूष तथा 589 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत घड़याच में लगभग 881 मतदाता हैं जिनमें से 456 पुरूष तथा 425 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जुखाड़ी में लगभग 1118 मतदाता हैं जिनमें से 575 पुरूष तथा 543 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत करसोली में लगभग 1523 मतदाता हैं जिनमें से 756 पुरूष तथा 767 महिलाएं हैं।
के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत खेड़ा में लगभग 2878 मतदाता हैं जिनमें से 1629 पुरूष तथा 1249 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कश्मीरपुर में लगभग 1331 मतदाता हैं जिनमें से 664 पुरूष तथा 667 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लेही में लगभग 1353 मतदाता हैं। इनमें 713 पुरूष तथा 640 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मनलोग कलां में लगभग 774 मतदाता हैं जिनमें से 393 पुरूष तथा 381 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मलोण में लगभग 895 मतदाता हैं जिनमें से 473 पुरूष तथा 422 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मंझोली में लगभग 2490 मतदाता हैं जिनमें से 1341 पुरूष तथा 1149 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मटूली में लगभग 884 मतदाता हैं जिनमें से 441 पुरूष तथा 443 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नवाग्राम में लगभग 2481 मतदाता हैं जिनमें से 1278 पुरूष तथा 1203 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पोल दा खाला में लगभग 1089 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाता 561 तथा महिला मतदाता 528 हैं। ग्राम पंचायत रेडू उपरला में लगभग 2139 मतदाता हैं जिनमें से 1100 पुरूष तथा 1139 महिलाएं हैं।
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत राजपुरा में लगभग 2189 मतदाता हैं जिनमें से 1096 पुरूष तथा 1093 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रिया में लगभग 730 मतदाता हैं जिनमें से 361 पुरूष तथा 369 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रामशहर में लगभग 2057 मतदाता हैं जिनमें से 1040 पुरूष तथा 1017 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सौर में लगभग 1427 मतदाता हैं जिनमें से 700 पुरूष तथा 727 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सरौर में लगभग 1156 मतदाता हैं जिनमें से 598 पुरूष तथा 558 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत थाना में लगभग 2515 मतदाता हैं जिनमें से 1332 पुरूष तथा 1183 महिलाएं हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र से इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।