पंचायती राज संस्था चुनाव के द्वितीय चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में कल होगा मतदान, जानिए कहां कितने लोग करेंगे मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 77 ग्राम पंचायतों में से 26 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासी कलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में लगभग 42,628 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 21,801 पुरूष तथा 20,827 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत भाटियां में लगभग 2531 मतदाता हैं। इनमें 1299 पुरूष तथा 1232 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बहेड़ी में लगभग 1160 मतदाता हैं, जिनमें 616 पुरूष तथा 544 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बगलैहड़ में लगभग 2243 मतदाता हैं, जिनमें 1118 पुरूष तथा 1125 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चीलड़ में लगभग 628 मतदाता हैं, जिनमें 301 पुरूष तथा 327 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत छियाछी में लगभग 896 मतदाता हैं, जिनमें 439 पुरूष तथा 457 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत ढांग निहली में लगभग 2711 मतदाता हैं, जिनमें 1390 पुरूष तथा 1321 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत ढैला में लगभग 1500 मतदाता हैं, जिनमें 766 पुरूष तथा 734 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत डोली में लगभग 1013 मतदाता हैं जिनमें 496 पुरूष तथा 417 महिलाएं हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत घोलोंवाल में लगभग 2122 मतदाता हैं, जिनमें से 1026 पुरूष तथा 1096 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में लगभग 2757 मतदाता हैं, जिनमें 1491 पुरूष तथा 1266 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जगतपुर में लगभग 1125 मतदाता हैं, जिनमें 551 पुरूष तथा 574 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जगनी में लगभग 813 मतदाता हैं, जिनमें 414 पुरूष तथा 399 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोईड़ी में लगभग 1364 मतदाता हैं, जिनमें 713 पुरूष तथा 651 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत क्यार कनेता में लगभग 799 मतदाता हैं, जिनमें 418 पुरूष तथा 381 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लग में लगभग 1456 मतदाता हैं, जिनमें 740 पुरूष तथा 716 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लूनस में लगभग 1015 मतदाता हैं, जिनमें 545 पुरूष तथा 470 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मलपुर में लगभग 2448 मतदाता हैं, जिनमें 1282 पुरूष तथा 1166 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत मस्तानपुरा में लगभग 1562 मतदाता हैं, जिनमें 791 पुरूष तथा 771 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नंड में लगभग 1501 मतदाता हैं, जिनमें से 817 पुरूष तथा 684 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नन्दपुर में लगभग 1220 मतदाता हैं जिनमें 623 पुरूष तथा 597 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पंजैहरा में लगभग 2021 मतदाता हैं जिनमें 1016 पुरूष तथा 1005 महिलाएं ग्राम पंचायत पलासीकलां में लगभग 1608 मतदाता हैं, जिनमें 827 पुरूष तथा 781 महिलाएं हैं।
उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत रडियाली में लगभग 3458 मतदाता हैं, जिनमें 1720 पुरूष तथा 1738 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रतवाडी में लगभग 820 मतदाताहैं। जिनमें 431 पुरूष तथा 389 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत साईं में लगभग 1510 मतदाता हैं, जिनमें 795 पुरूष तथा 715 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सुनेड में लगभग 2347 मतदाता हैं, जिनमें 1176 पुरूष तथा 1171 महिलाएं हैं।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।