पंचायती राज संस्था चुनाव के द्वितीय चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में कल होगा मतदान, जानिए कहां कितने लोग करेंगे मतदान
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 56 ग्राम पंचायतों में से 19 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में लगभग 24,374 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 12,229 पुरूष तथा 12,145 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पलोग में लगभग 1341 मतदाता हैं, जिनमें, 666 पुरूष तथा 675 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नवगांव में लगभग 1293 मतदाता हैं, जिनमें 660 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में लगभग 1499 मतदाता हैं, जिनमें 749 पुरूष तथा 750 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सूरजपुर में लगभग 1715 मतदाता हैं, जिनमें 868 पुरूष तथा 847 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत घणागुघाट में लगभग 1620 मतदाता हैं, जिनमें 806 पुरूष तथा 814 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हाटकोट में लगभग 1517 मतदाता हैं, जिनमें 734 पुरूष तथा 783 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोठी में लगभग 2077 मतदाता हैं, जिनमें 1031 पुरूष तथा 1046 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मांगल में लगभग 1120 मतदाता हैं, जिनमें 570 पुरूष तथा 550 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में लगभग 1412 मतदाता हैं, जिनमें 744 पुरूष तथा 668 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत दसेरन में लगभग 1091 मतदाता हैं, जिनमें 550 पुरूष तथा 541 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बलेरा में लगभग 1098 मतदाता हैं, जिनमें 558 पुरूष तथा 540 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी में लगभग 1365 मतदाता हैं, जिनमें 694 पुरूष तथा 671 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बातल में लगभग 1549 मतदाता हैं, जिनमें 733 पुरूष तथा 816 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोटली में लगभग 1353 मतदाता हैं, जिनमें 681 पुरूष तथा 672 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जघून में लगभग 790 मतदाता हैं, जिनमें 421 पुरूष तथा 369 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मांगू में लगभग 1166 मतदाता हैं, जिनमें 589 पुरूष तथा 577 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पट्टा में लगभग 776 मतदाता हैं, जिनमें 402 पुरूष तथा 374 महिलाएं हैं। के.सी.चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत चंईयाधार में लगभग 655 मतदाता हैं, जिनमें 319 पुरूष तथा 336 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शहरोल में लगभग 937 मतदाता हैं, जिनमें 454 पुरूष तथा 483 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।