मंडी शहर के कुछ क्षेत्रों में 3 को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
( words)
मंडी। विद्युत उप मंडल मंडी-1 के तहत 3 अक्तूबर को एलटी लाईन, पोल बदलने, अन्य विद्युत उपकरणों की जरूरी मुरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सम्बन्धित क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी देते हुए विद्युत उप मंडल के सहायक अधिशासी अभियन्ता शैलेश्वर राणा ने बताया कि इस दौरान पैलेस, कुसुम थियेटर, के-चैनल, यश बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक व उसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।