प्रधान नर्वदा शर्मा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ
नवगठित ग्राम पंचायत कोटलु के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रधान नर्वदा शर्मा ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधान नर्वदा शर्मा ने कहा कि पंचायत के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। पहले पिछली पंचायत के बचे हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा उसके बाद नए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर सभी ग्रामीणों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पंचायत घर को भूमि दान देने वाले हीरा सिंह कंवर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। हीरा सिंह कंवर ने सभी ग्रामीणों को कहा उनका जो वचन पंचायत घर के लिए भूमि दान का है, वह उस पर अटल है। सभी ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित सदस्य खेमराज, रामा देवी, मंजू ठाकुर, महेंद्र वर्मा, द्रोपती देवी, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार तथा समाजसेवी अमरचंद शर्मा, प्रकाश चंद, हीरा सिंह कंवर, दीप राम, धर्मचंद, तुलसीराम, बाबूराम, नाथुराम, देवी सिंह, रोहित शर्मा, हरीश शर्मा, नरपत राम, पंकज शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
