प्रागपुर: 10 दिसंबर से पहले करवाएं केवाईसी, बिजली मीटर पर सब्सिडी हो सकती है बन्द
( words)
विद्युत उप-मण्डल प्रागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने मीटर की केवाईसी नहीं करवाई है वे सभी उपभोक्ता 10-12-2024 तक अपने मीटर की केवाईसी उपमण्डल प्रागपुर में आने वाले सेक्शन के अंतर्गत निर्धारित तिथि को निर्धारित स्थान पर सुबह 10:00 से शाम 4:00 तक करवा ले। इसके अतिरिक्त जिन भी उपभोगताओ कि केवाईसी नही हुई होगी वह 16-12-2024 से पहले विद्युत् उपमंडल प्रागपुर में आकर करवा ले अन्यथा आपको हिमाचल सरकार द्वारा बिलों पर दी जानेवाली सब्सिडी बंद हो सकती है। यह जानकारी विक्रमजीत सिंह विद्युत उपमंडल प्रागपुर ने दी है और जनता से सहयोग की अपील की है।
