मंडी : प्रदेश में साढ़े चार वर्ष सरकार की प्राथमिकता-महेंद्र सिंह ठाकुर
जलशक्ति मंत्री ने धर्मपुर विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुनी जन समस्याएं
अजय सूर्या। धर्मपुर
जल शक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गत साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जयराम ठाकुर सरकार ने समूचे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नेक नियत, नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए हैं, जिनका समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है। महेंद्र सिंह ठाकुर आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सयाठीनाल्ड, लौंगणी, जोढन, स्याठी, बल्द्वाड़ा चौकी, गरोडू, चसवाल, भडू, अनस्वाई, घरवासड़ा, गरली 1-2, सरी 1-2, बनहडू व सनौर में जन समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी प्रदेश के विकास को रूकने नहीं दिया गया। एक तरफ जहां प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है, तो वहीं महामारी के इस कठिन समय के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया है। उन्होने कहा कि आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत ही नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव में सडक़ सुविधा सुनिश्चित हुई है।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सकरैण, ठोठू, समोड़ व मलौड़ खड्डों के तटीकरण पर 145 करोड़ खर्चे जाएंगे। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है तथा यह कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे बड़ी मात्रा में किसानों की उपजाऊ जमीन का बचाव होगा और उन्हें बड़ी सुविधा होगी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में धर्मपुर में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 45-45 करोड़ की लागत से धर्मपुर और संधोल में बन रहे 100 बिस्तर वाले अस्पताल व 50 बिस्तरों वाले टीहरा और मंडप अस्पताल के साथ ही 25 करोड़ की लागत से बन रहे 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाड़ का कार्य प्रगति पर है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 32 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना भी स्वीकृत हुई है, जिसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। इस योजना से प्रत्येक खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि टीहरा-बसंतपुर क्षेत्र में जनता को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इनमें 100 करोड़ की ऊठाऊ सिंचाई योजना टीहरा और 100 करोड़ रुपए की उठाऊ सिंचाई योजना बसंतपुर जल्द शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के बनने से क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे कृषि योग्य भूमि के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।महेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से धर्मपुर की विकास यात्रा में साथ मिलकर चलने का आह्वान किया, ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सके, बल्कि एक नया मुकाम दिया जा सके। उन्होंने इस मौके पर ग्राम पंचायत जोढऩ में पटवार भवन निर्माण के लिए 12 लाख देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, प्रधान ग्राम पंचायत लौंगणी मीना कुमारी, उप प्रधान ग्राम पंचायत लौंगणी पृत्थी चंद, प्रधान ग्राम पंचायत सज्याओ पिपलू सरीता ठाकुर, उप प्रधान ग्राम पंचायत सज्याओ पिपलू काली दास, उप प्रधान ग्राम पंचायत दरवाड़ नरेंद्र पठानिया सहित बीडीओ बालम राम, अधिशाषी अभियन्ता जलशक्ति राकेश पराशर, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग नंद लाल, सहायक अभियंता विद्युत विभाग आर के बिष्ठ, एसएमएस बागबानी रमेश ठुकराल, उपमण्डलीय भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट डॉ. धर्मपाल ठाकुर, पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।