सुजानपुर : जैन महिला मंडल के 11 वर्ष पूरे होने पर किया कार्यक्रम का आयाेजन
अनुप। सुजानपुर
जैन महिला मंडल के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जैन मोहल्ले में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के सुंदर प्रदर्शन ने इस कार्यक्रम में चार-चांद लगाए। कार्यक्रम में नगर परिषद के प्रधान वीना धीमान, उपप्रधान पवन कुमार, वार्ड पार्षद मनीष गुप्ता व पार्षद सुनीता कुमारी मौजूद रहे। महिला मंडल की प्रधान कोमल जैन ने कहा कि सदस्यों ने इस महिला मंडल को एक साथ बांधे रखा है। मंडल ने करोना काल के मुश्किल समय में समाज सेवा में भी मदद देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रखा। उन्होंने बताया कि इस महिला मंडल में जैन समुदाय के साथ-साथ सभी समुदाय की महिलाएं जुड़ी हुई हैं। सब की एकता और प्रेम के साथ इसे आगे लेकर जाएंगे तथा मुश्किल के वक्त में सभी का साथ देंगे।
उन्होंने कहा की किसी को भी अगर कोई मुश्किल या परेशानी आती है, तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। मंडल की यही कोशिश रहेगी की जरूरत पड़ने पर किसी की भी यथासंभव सहायता की जा सके। इस दौरान रीना शर्मा, सुजाता महाजन, गीतिका गुप्ता, शिल्पा अग्रवाल, सविता वर्मा, अनामिका वर्मा, स्वतंत्रता गुप्ता, गीता सोनी, अनीशा जैन, दीपाली जैन, प्रियंका जैन, प्रेरणा जैन, सिल्की जैन, नीतू जैन, चेतना जैन, अंजू जैन, अलका जैन व अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड पार्षद मनीष गुप्ता ने महिला मंडल को 15000 देने की घोषणा की तथा यह कहा कि इस महिला मंडल द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जो भी काबिले तारीफ है। उन्होंने महिला मंडल के 11 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।